शरीर बनाने के लिए अंडा कैसे खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:51

दुबल-पतले लोग इन 4 तरीकों से खाएं अंडा-

1. आमलेट (Omelette for Weight Gain)

अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं, तो रोजाना अंडे को आमलेट के रूप में खा सकते हैं। अंडे का आमलेट स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

2. उबालकर खाएं अंडा (How to Eat Boiled Egg for Weight Gain)

अगर आपको अंडे का आमलेट पसंद नहीं है, तो आप अंडे को उबालकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 अंडे को उबाल लें। अब इन्हें काट लें, इसमें नमक, प्याज, धनिया और मिर्च छिड़कर खा लें।

3. अंडे की भुर्जी (Egg Bhurji for Weight Gain)

आप चाहें तो अपनी वेट गेन डाइट में अंडे की भुर्जी भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में घी या तेल डालें। इसमें अंडे को तोड़कर डाल दें। अब इसे मिलाएं और फिर खा लें। आप इसमें प्याज, टमाटर आदि भी मिला सकते हैं।

4. अधपका अंडा खाएं

अधपका अंडा भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे सेहत को अंडे में मौजूद सभी पोषक तत्व मिलते हैं। कैलोरी, हेल्दी फैट और प्रोटीन मिलता है। अंडा खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन कभी भी रोजाना अधपका अंडा नहीं खाना चाहिए। इसे कभी-कभी ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

Egg for Weight Gain in Hindi: अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो पूरे अंडे को खाना बहुत जरूरी है। अंडे का सफेद और पीला हिस्सा वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। वेट गेन करने वाले लोगों को कभी भी पीले हिस्से को छोड़ना नहीं चाहिए। आप अंड को आमलेट बनाकर खा सकते हैं। या फिर उबालकर खा सकते हैं। आप अंडे को किसी भी तरह से खाएं, लेकिन सफेद और पीले दोनों हिस्सों को शामिल करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info